'लैंड फॉर जॉब' केस में लालू यादव को लगा झटका, SC ने ट्रायल पर रोक लगाने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई के 'लैंड फॉर जॉब' केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने से छूट दे दी है।