'लॉकअप 2' में राम कपूर ने इंफ्लुएंसर 'लैला' को जबरन किया लिप किस, लोगों ने लगा दी क्लास
ऐक्टर राम कपूर ने शो 'लॉक अप 2' में साथी प्रतियोगी और अपने से 25 वर्ष छोटे इंफ्लुएंसर वरुण यादव उर्फ लैला को जबरन लिप किस किया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। एक ने इसपर कहा, "राम को शर्म आनी चाहिए।" अन्य ने कहा, "टीआरपी के लिए कुछ भी करोगे। शर्मनाक, बकवास है ये शो।"