'लोग शराब पीकर बैठे थे', 'मिर्ज़ापुर' देखने पहुंची नोएडा की इन्फ्लुएंसर ने बीच में छोड़ी फिल्म
'मिर्ज़ापुर: द मूवी’ देखने पहुंची नोएडा की एक इन्फ्लुएंसर ने बताया है कि हॉल में कुछ लोग शराब पीकर आए थे और बदतमीज़ी कर रहे थे। महिला ने बताया कि उसे और उसकी दोस्त को फिल्म बीच में ही छोड़कर थिएटर से बाहर निकलना पड़ा। उसने बताया कि कई अन्य लोग भी परेशान होकर थिएटर से बाहर आ गए थे।