'लूटेरा' के सेट पर रणवीर की पीठ में चोट आई थी, एयरलिफ्ट करना पड़ा था: मोटवानी
फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने बताया है कि डलहौज़ी (हिमाचल प्रदेश) में फिल्म 'लूटेरा' के सेट पर ऐक्टर रणवीर सिंह की पीठ में चोट आ गई थी और उन्हें चॉपर से एयरलिफ्ट कर लाना पड़ा था। उन्होंने बताया, "शूटिंग के समय वहां 40 वर्षों में सबसे अधिक बर्फबारी हुई। इतनी बर्फ पड़ी थी कि हमारा (फिल्म का) सेट गिर गया था।"