'लापता लेडीज़' गलत विकल्प: फिल्म के ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर होने पर रिकी केज

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार रिकी केज ने ऑस्कर 2025 की रेस से फिल्म 'लापता लेडीज़' के बाहर होने को लेकर कहा है, "यह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गलत विकल्प थी।" उन्होंने कहा, "भारत में बहुत बेहतरीन फिल्में बनती हैं और हम हर साल ऑस्कर जीत सकते हैं। हमें कब आभास होगा कि हम गलत फिल्मों को चुनते हैं।"

Load More