'लापता लेडीज़' में पहले आमिर करने वाले थे रवि किशन वाला रोल, सामने आया ऑडिशन का वीडियो
2023 में आई फिल्म 'लापता लेडीज़' में पहले अभिनेता रवि किशन द्वारा निभाया गया पुलिसकर्मी वाला किरदार आमिर खान करने वाले थे। आमिर ने हाल ही में बनाए अपने यूट्यूब चैनल में किरदार के लिए दिए अपने ऑडिशन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर पान चबाते हुए पुलिस की वर्दी में किरदार के डायलॉग बोलते नज़र आए।