'लापता लेडीज़' के लिए ऑडिशन दिया था, किरण ने कहा 'स्पर्श बेहतर हैं': आमिर के बेटे
आमिर खान के अभिनेता बेटे जुनैद खान ने खुलासा किया कि किरण राव (आमिर की पूर्व पत्नी) ने अपनी निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज़' के लिए उनके बजाय अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव को चुना था। उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था...लेकिन किरण ने बस इतना कहा, 'स्पर्श इस किरदार के लिए बेहतर हैं' और मैं उनसे सहमत हूं।"