'लूला आर्मी' Whatsapp चैनल से ब्राज़ील में ट्रंप समर्थक बोल्सोनारो को कैसे मिली 44 लाख वोटों से हार?
'लूला आर्मी' नामक वॉट्सऐप चैनल ने लूला दा सिल्वा की ब्राज़ील राष्ट्रपति चुनाव में वापसी करने में अहम भूमिका निभाई। सांसद आंद्रे जेनोनेस के नेतृत्व वाले चैनल से 1.1-करोड़ लोग जुड़े और ऑनलाइन प्रचार किया। पहले दौर में पिछड़ने पर लूला ने डिजिटल रणनीति बदली और दूसरे दौर में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप समर्थक बोल्सोनारो को 44-लाख+ वोटों से हराया।