'लक्ष्य' के फ्लॉप होने पर डिप्रेशन में चला गया था, रिकवरी में 1.5 साल लगे: फरहान अख्तर
फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने बताया है कि फिल्म 'लक्ष्य' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने कहा, "बचपन से सुनता आया था, दिल से मेहनत करो तो रिवॉर्ड मिलेगा। मैंने बहुत मेहनत की थी। समझ नहीं आ रहा था...ऐसा कैसे हो गया।" बकौल फरहान, उन्हें रिकवर करने में 1.5 साल लगे थे।