'लखपति दीदी योजना' में महिलाओं को मिलते हैं ये फायदे, जानें आवेदन करने का तरीका
केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 'लखपति दीदी योजना' चलाई है जिससे जुड़ने पर महिलाओं को कई फायदे मिलते हैं। इसमें कारोबार शुरू करने के लिए महिलाओं को बिना गारंटी सस्ते दर पर लोन मिलता है, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, पैकेजिंग, पशुपालन की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए 'महिला स्वयं सहायता समूह' या 'साक्षरता केंद्र' जाकर इससे संबंधित फॉर्म भरें।