'लगान' के सेट पर लोग मिनरल वॉटर से धोते थे बाल: ऐक्टर अखिलेंद्र मिश्रा
ऐक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'लगान' के सेट को लेकर कहा है कि वहां की व्यवस्था इंटरनैशनल लेवल की थी। उन्होंने कहा, "वहां हर तरह का खाना था जो भी कुज़ीन चाहिए बस नाम लीजिए मिल जाता था और ध्यान रखा जा रहा था कि कोई लोकल पानी ना पीए। लोग बिसलेरी से बाल धो रहे थे।"