'लगान' में 'गौरी' के रोल के लिए पहले रानी मुखर्जी को अप्रोच किया गया था: आशुतोष गोवारिकर
फिल्म 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने बताया है कि फिल्म में 'गौरी' के रोल के लिए पहले ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने डेट्स की कमी के कारण मना कर दिया था। बकौल गोवारिकर, इस भूमिका के लिए ऐक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को फाइनल करने से पहले 40 से ज़्यादा लोगों का ऑडिशन लिया गया था।