'लड़की की छाती दबाना रेप की कोशिश नहीं' वाली पटना हाईकोर्ट की टिप्पणी पर भड़के CJI सूर्यकांत
पटना हाईकोर्ट के एक केस में उस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया जिसमें महिला की सलवार उतारने की कोशिश और छाती दबाने को 'रेप की कोशिश' नहीं माना गया था। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने टिप्पणी को आपत्तिजनक और मर्यादा के खिलाफ बताते हुए इस केस के आरोपी को जल्द-से-जल्द नोटिस थमाने को कहा है।