'लड़की के सिर में बाल कम' का बहाना बनाकर लड़के ने सगाई के अगले दिन तोड़ा रिश्ता
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में लड़की के सिर पर बाल कम होने का बहाना बनाकर एक लड़के ने सगाई के अगले दिन रिश्ता तोड़ दिया। वधु पक्ष के मुताबिक, फलदान-सगाई कार्यक्रम में ₹4.37 लाख के गहने, ₹1.51 लाख कैश और बारात खर्च के नाम पर ₹5.51 लाख की अग्रिम राशि दी गई थी लेकिन कार देने से इनकार कर दिया गया था।