'लड़का दुबला है' कहकर लड़की ने वरमाला के बाद शादी से किया इनकार, खाली हाथ लौटी बारात
औरैया (यूपी) में हाल ही में एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान दूल्हे और दुल्हन के भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के अत्यधिक दुबले होने का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। काफी मिन्नतें और मान-मनौव्वल के बावजूद दुल्हन नहीं मानी जिसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन लिए लौट गया।