लद्दाख में टैंक दुर्घटना में 5 जवानों की मौत पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में शुक्रवार को सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई 5 जवानों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, ''इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले वीर जवानों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पूरा देश वीर जवानों के परिजनों के साथ है।''