'लव ऐंड वॉर' के सेट पर वर्कर की हुई मौत, भंसाली प्रोडक्शंस ने की ₹40 लाख मुआवज़े की पेशकश
फिल्म स्टूडियोज़ सेटिंग ऐंड अलाईड मज़दूर यूनियन के अनुसार, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव ऐंड वॉर' के सेट पर 42-वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी यादव की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, 17 जून को शॉर्ट सर्किट की वजह से उनकी मौत हुई और भंसाली प्रोडक्शंस ने उनके परिवार को मुआवज़े के तौर पर ₹40 लाख देने की पेशकश की है।