'लव जिहाद' मामलों में उम्रकैद की सज़ा के लिए जल्द कानून लाएगी असम सरकार: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही 'लव जिहाद' के मामलों में आजीवन कारावास की सज़ा के लिए एक नया कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी जिसके तहत केवल असम में जन्म लेने वाले लोग ही राज्य सरकार की नौकरियों के लिए पात्र होंगे।