'वे इंसान नहीं हैं, हर रात 30-40 को मारो', गाज़ा पर इज़रायली मंत्री ने दिया विवादित बयान
इज़रायल के कट्टरपंथी नेता और नैशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन-ग्विर ने कहा है कि गाज़ा में रहने वाले फिलिस्तीनी इंसान नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि गाज़ा में हर रात टारगेटेड किलिंग होनी चाहिए और रोज़ाना 30 से 40 लोगों को मार दिया जाना चाहिए।" बेन-ग्विर ने कहा, "ये ऐसे लोग हैं जिन्हें ज़िंदा ही नहीं रहना चाहिए।"