वृंदावन में हरियाली तीज पर बढ़ाया गया बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय

वृंदावन (यूपी) में 27 जुलाई को हरियाली तीज पर ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन का समय 4 घंटे बढ़ाया गया है। इस दिन सुबह 7:45 से दोपहर 2:00 बजे और शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक दर्शन होंगे। इस दिन बांके बिहारी वर्ष में केवल एक बार सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देते हैं।

Load More