'वीआईपी' मांगें करने वालीं ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर और उनके पिता के पास है कितनी प्रॉपर्टी?
'इंडिया टुडे' के मुताबिक, 'वीआईपी' मांगें करने वालीं महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ₹17 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट में पूजा के पिता दिलीप के चुनावी हलफनामे (2024) के हवाले से बताया गया है कि उनके (पिता) पास 110 एकड़ खेती की ज़मीन, 7 अपार्टमेंट, 900 ग्राम सोना, 4 कार समेत ₹40 करोड़ की संपत्ति है।