'वोटर टर्नआउट' के लिए अमेरिका का $21 मिलियन वाला फंड भारत नहीं बांग्लादेश के लिए था: रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में राजनीतिक बवाल पैदा करने वाला $21 मिलियन का अमेरिकी 'वोटर टर्नआउट' फंड बांग्लादेश के लिए था। यह अनुदान कंसोर्टियम फॉर इलेक्शंस ऐंड पॉलिटिकल प्रॉसेस स्ट्रेंथनिंग (सीईपीपीएस) के ज़रिए दिया गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2008 के बाद से भारत में अमेरिका द्वारा वित्तपोषित कोई सीईपीपीएस परियोजना नहीं है।