‘विडोज़ बे’ ने एमी अवॉर्ड्स में रचा इतिहास, बनी 14 पुरस्कार जीतने वाली पहली कॉमेडी सीरीज़
हॉरर-कॉमेडी सीरीज़ ‘विडोज़ बे’ ने 14 एमी अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया। यह किसी कॉमेडी सीरीज़ द्वारा जीते गए सबसे ज़्यादा एमी अवॉर्ड्स हैं। सीरीज़ के निर्देशक हिरो मुराई कॉमेडी सीरीज़ के निर्देशन का पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियाई बने। वहीं, दो पुरस्कार जीतने वाली ‘हैक्स’ को एक सीज़न में कॉमेडी सीरीज़ के लिए सर्वाधिक 24 नॉमिनेशन मिले।