'वंदे मातरम' के अपमान को लेकर BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मंगलुरु (कर्नाटक) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम' का अपमान किया गया। बीजेपी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें 'वंदे मातरम' के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया बातचीत करते दिखे।