'वंदे मातरम' नहीं गाऊंगा, अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकता: कांग्रेस सांसद मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि उन्होंने पहले कभी 'वंदे मातरम' नहीं गाया है और न ही गाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकता। यह अधिकार मुझे संविधान द्वारा दिया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आप 'वंदे मातरम' का प्रचार करना चाहते हैं तो कीजिए। इससे मुझे क्या फर्क पड़ता है?"