विदेश में टेस्ट में सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय बने बुमराह, कपिल देव को पछाड़ा
पेसर जसप्रीत बुमराह विदेशी ज़मीन पर सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट लेकर विदेश में अपना 13वां 5 विकेट हॉल लिया। बुमराह ने विदेश में सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने के मामले में कपिल देव (12) को पीछे छोड़ दिया है।