'विदेश में तो खूब पैसा कमा रहे होगे', स्वीडन में रह रही भारतीय महिला ने बताई कड़वी सच्चाई
स्वीडन में रह रही ज्योति नामक महिला ने 'विदेश में तो खूब पैसा कमा रहे होगे' की कड़वी सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया, "लोग हमारी सैलरी की तुलना भारत की सैलरी से करते हैं...लेकिन हमारे खर्चों की तुलना नहीं करते...यहां किराया, टैक्स, किराना, परिवहन, बीमा और हर महीने होने वाले कई अन्य खर्च हैं...भारत आने से पहले सोचना पड़ता है।"