विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया
आरसीबी ने रविवार को पीबीकेएस को 7 विकेट से हराकर आईपीएल-2025 में अपनी 5वीं जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पीबीकेएस ने 20 ओवर में 157/6 का स्कोर बनाया जिसके जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 73*(54) रन बनाए।