एसएस राजामौली की 'वाराणसी' का रामायण से होगा नाता! कहानी पर हुआ बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक, राजामौली की 'वाराणसी' में पृथ्वीराज, कुंभकर्ण के पुनर्जन्म 'कुंभा' का किरदार निभाएंगे जो रामायण के नवरत्न खोजना चाहता है। महेश बाबू का किरदार 'रुद्रा' उसे रोकने के लिए भूतकाल में जाता है। हालांकि, निर्माताओं ने कहानी की पुष्टि नहीं की है। फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी।