'विरोधी महिलाओं को भेजते हैं, कहते हैं- इसे पटा लो', BJP विधायक के बिगड़े बोल; वीडियो वायरल
पिछोर (एमपी) से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक कथित वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह अपने विरोधियों को लेकर गंभीर दावे करते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "विरोधी मेरे बंगले पर महिलाओं को पहुंचा देंगे...लेकिन खुद नहीं आएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि विरोधी उन्हें फंसाने के लिए महिलाओं को यह कहकर भेजते हैं कि इसे पटा लो।