'वेलकम टू द जंगल' ने 4 दिन में दुनियाभर में कमाए ₹100 करोड़
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने महज़ 4 दिनों में दुनियाभर में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹8.50 करोड़ कमाए और इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹72.25 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म का दुनियाभर में कुल क्लेक्शन ₹106.48 करोड़ है।