'वैश्या का पतिव्रता स्त्री पर आरोप लगाने जैसा' कांग्रेस नेता को लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर दिए एक आपत्तिजनक बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसपर दिलावर ने कहा, "देखिए, ये तो ऐसा है जैसे कोई वैश्या किसी पतिव्रता स्त्री पर आरोप लगा रही है।"