'विश्व शांति के लिए बड़ा दिन, मिडल ईस्ट का स्वर्णिम काल'; ईरान संग सीज़फायर के बाद ट्रंप
अमेरिका-ईरान में दो हफ्ते के सीज़फायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह 'विश्व शांति के लिए बड़ा दिन' है। ट्रंप ने कहा, "ईरान चाहता है कि ऐसा हो...अब उनका सब्र टूट चुका है।" उन्होंने कहा, "अमेरिका...होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाज़ों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा...यह मिडल ईस्ट का 'स्वर्णिम काल' हो सकता है।"