'वाह अनिल कुंबले आपने दिल जीत लिया', लेग स्पिनर ने बोली ऐसी संस्कृत; वीडियो हुआ वायरल
दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले और उनकी पत्नी चेतना कुंबले ने शनिवार को विश्व संस्कृत दिवस के मौके पर संस्कृत में बोलकर शुभकामनाएं दीं जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कपल ने वीडियो संदेश में संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने लिखा है, "वाह अनिल कुंबले आपने दिल जीत लिया।"