वक्फ बोर्ड तो यह संसद भवन भी ले लेता: बिल पर चर्चा के दौरान किरण रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक की चर्चा के बीच कहा कि 2013 में दिल्ली वक्फ बोर्ड ने पार्लियामेंट की इमारत को वक्फ प्रॉपर्टी घोषित कर दिया था जिसे यूपीए सरकार ने डिनोटिफाई किया था। उन्होंने कहा, "अगर पीएम मोदी नीत सरकार नहीं होती...या हम संशोधन नहीं लाते...तो आज जिस जगह हम बैठे हैं...वह भी वक्फ संपत्ति होती।"