'वर्जिन वाइफ मत ढूंढो, वर्जिनिटी एक रात में खत्म हो जाती है' यह मैंने नहीं कहा: प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर वायरल 'वर्जिन नहीं, मैनर्स वाली वाइफ ढूंढो...वर्जिनिटी तो एक रात में खत्म हो जाती है' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, "यह मैंने नहीं कहा...आजकल वायरल होने के लिए फेक कॉन्टेंट बनाना आसान है...सोशल मीडिया पर मौजूद हर कॉन्टेंट पर भरोसा न करें...और सुरक्षित रहें।"

Load More