'वर्दी उतार कर मैदान में आओ, चुनाव लड़ो', पाकिस्तानी नेता ने आसिम मुनीर को दी चुनौती
पाकिस्तान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज़ल (JUI-F) के प्रमुख और धार्मिक नेता मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तानी सेना पर संवैधानिक दायरे से बाहर जाकर राजनीति में दखल देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, "वर्दी उतारकर चुनाव मैदान में आइए, फिर पता चल जाएगा कि जनता वर्दी वालों को कितने वोट देती है।"