'वर्ल्ड कप जिताएगा?...' टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्य कुमार यादव ने किया था इशान को कॉल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन ने बताया है कि वर्ल्ड कप टीम में चयन से पहले कप्तान सूर्य कुमार यादव ने उन्हें कॉल किया था। इशान ने बताया, "उन्होंने सीधे पूछा 'वर्ल्ड कप जिताएगा?'...मैंने उनसे पूछा 'भरोसा करोगे?'...उन्होंने 'हां' में जवाब दिया।" इशान ने फाइनल में 54 (25) रन बनाए।