'वह US-इज़रायल से नफरत करती हैं', नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने के बाद ट्रंप ने विजेता पर साधा निशाना
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक यूज़र की पोस्ट शेयर की। इसमें पुरस्कार विजेता दक्षिण अफ्रीकी मानवाधिकार वकील नावी पिल्लई को 'अमेरिका-इज़रायल से नफरत करने वाली' बताया गया। पोस्ट में कहा गया कि पिल्लई ने शांति के लिए कुछ नहीं किया बल्कि आतंकवादियों का समर्थन कर हमास को बढ़ावा दिया।