'वह परेशान था, मैंने बोला था थोड़ा सहन कर ले', सुसाइड करने वाले IIT-बॉम्बे के छात्र साहिल के पिता
कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले IIT-बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के पिता रविंद्र वाकोडे ने बताया कि उनके बेटे ने उनसे कहा था कि वह 'परेशान' है। उन्होंने कहा, "मैंने उसे समझाया कि थोड़ा सहन कर लो इसके बाद पूरी ज़िंदगी अच्छी रहेगी...उसे ऐसा कहकर मैंने गलती की।" रविंद्र ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की गिरफ्तारी की मांग की है।