शिक्षक ने छात्र को 6 बार थप्पड़ मारे, CCTV में कैद हुई गुजरात की घटना
अहमदाबाद के शेठ सीएन विद्यालय में एक शिक्षक ने कक्षा 9 के छात्र को अन्य विद्यार्थियों के सामने 6-बार थप्पड़ मारे। घटना का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन वायरल हो रहा है। छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अहमदाबाद के ज़िला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को नोटिस जारी कर घटना पर स्पष्टीकरण मांगा है।