'शंघाई' से पहले लोग सोचते थे कि मैं सिर्फ किस कर सकता हूं, ऐक्टिंग नहीं: इमरान हाशमी
ऐक्टर इमरान हाशमी ने बताया है कि फिल्म 'शंघाई' की रिलीज़ से पहले लोग सोचते थे कि वह स्क्रीन पर सिर्फ किस कर सकते हैं ऐक्टिंग नहीं कर सकते। इमरान ने कहा, "उस समय मेरा करियर सफलता के मामले में हाई पॉइंट पर था। मेरे अनुभव हमेशा अच्छे रहे हैं। अपने पूरे करियर के दौरान मुझे बेहतरीन अनुभव मिले हैं।"