'शादियों के टूटने से...', गोविंदा-सुनीता विवाद के बीच बहू कश्मीरा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
ऐक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन की खबरों के बीच अभिनेता के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से मैं बहुत निराश हूं। क्या सच्चा प्यार वाकई में वजूद रखता है?" हालांकि, कश्मीरा ने गोविंदा-सुनीता का कहीं ज़िक्र नहीं किया है।