'शादीशुदा खेसारी लाल से कैसे हो गया प्यार?' ऐक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब
भोजपुरी ऐक्ट्रेस काजल राघवानी से 'राइज़ ऐंड फॉल' में जब सह-प्रतिभागी ने पूछा कि उन्हें 'अभिनेता खेसारी लाल यादव से प्यार कैसे हो गया जबकि वह पहले से शादीशुदा थे' तो उन्होंने कहा, "साथ में काम कर रहे थे..आकर्षण हो गया।" 'खेसारी को भी आपसे प्यार हुआ?' सवाल पर उन्होंने कहा, "हां...फ्री में 5 साल कोई (साथ) रहता है क्या?"