'शक्तिमान तो बिक गया', कुत्ते की दुम कहने के बाद समय रैना के साथ काम करने पर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना
कॉमेडियन समय रैना के साथ एक विज्ञापन में काम करने पर लोगों ने 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना की आलोचना की है। गौरतलब है, मुकेश ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बाद समय के लिए 'कुत्ते की दुम' और 'मुंह काला कर गधे पर बिठाने' जैसी बातें कही थी। एक यूज़र ने लिखा, "शक्तिमान भी बिक गया है।"