शख्स ने लॉज में किया रेप, सिगरेट से जलाया व काटे बाल: महाराष्ट्र की महिला
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 27-वर्षीय महिला ने एक 38-वर्षीय शख्स पर लॉज में रेप करने, सिगरेट से जलाने और बाल व आईब्रो काटने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, 4 साल पहले सोशल मीडिया के ज़रिए पीड़िता की आरोपी से दोस्ती हुई थी। मामले में आरोपी शख्स व उसके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।