'शब्द आज नपुंसक हैं, इन आतंकियों को ऐसा सबक सिखाएं कि 7 जन्म...' पहलगाम हमले पर अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा है, "शब्द आज नपुंसक हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने कश्मीरी पंडितों के साथ हुई...घटनाएं देखी हैं...अब दर्द बर्दाश्त से बाहर है।" बकौल खेर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन आतंकियों को ऐसा सबक सिखाएं कि अगले 7 जन्म में भी ऐसी हरकत करने लायक ना रहें।