'शशांक और उनके पूर्व-IPS पिता ने मुझे कुत्ते की तरह पीटा', क्रिकेटर के कुक ने लगाए गंभीर आरोप
पीबीकेएस के बल्लेबाज़ शशांक सिंह और उनके पूर्व-IPS पिता के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले उनके कुक विपेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि उन्होंने उन्हें कुत्ते की तरह पीटा। तोमर ने कहा, "वे रोज़ बुरा बर्ताव करते थे...मुझे बुरी तरह पीटते थे...एक बार शशांक की बहन ने कहा था- 'इसे मार डालो'।"