'सिंघम अगेन' का क्लाइमेक्स सीन हुआ लीक, अजय देवगन के साथ दिखे जैकी श्रॉफ
फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म के क्लाइमेक्स का सीन है। वीडियो में अभिनेता अजय देवगन ब्लैक कमांडो के साथ सिंघम लुक में नज़र आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में अभिनेता जैकी श्रॉफ की भी झलक दिख रही है।