'सो जाइए अब उम्र हो गई है' कहकर ट्रोल करने वाले को अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'उम्र को लेकर' ट्रोल करने वाले शख्स को करारा जवाब दिया है। शख्स ने अमिताभ बच्चन के रात में पोस्ट करने पर लिखा, "अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हैं, सो जाइए अब उम्र हो गई है आपकी।" इसपर उन्होंने लिखा, "एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी... ईश्वर ने चाहा।"